सोनार का तारा मार्केट में समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के सोनार का तारा मार्केट में समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी मौसम का पारा बढ़ते ही सुबह से शाम तक लोग पानी पी-पी कर किसी तरह राहत पाने की कोशिश में हैं सोनार का तारा मार्केट के बगल सड़क के किनारे लगे हैंडपंप खराब पड़े थे। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी पीने की दिक्कतें हो रही थी।
हैंडपंप पिछले करीब एक साल से खराब है और ग्राम पंचायत प्रधान ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए । हालांकि स्वर्ण कला सोसाइटी अध्यक्ष उमेश चन्द्र सोनी द्वारा हैंडपंप की रिपेयरिंग कराई गई। उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार ने कहा जहां जरूरत है पानी का गांव देहात में अभियान चला कर बन्द पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी । मार्केट में बंद पड़े हैंडपंप से पानी निकलते ही ग्रामीणों में खुशी देखी गई।
