दीपिका वर्मा ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप बनकर दिल्ली में लहराया परचम
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशांबी। कौशाम्बी तहसील सिराथू के अंतर्गत ग्राम मोहब्बतपुर अनेठा की निवासी दीपिका वर्मा पुत्री सुशील कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप बनकर दिल्ली में लहराया परचम । नई दिल्ली में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । पुरस्कार स्वरूप सिल्वर ट्राफी एवं 35000 की नकद धनराशि प्रदान की गई । उनके पिता प्राथमिक विद्यालय खनवारी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है । दीपिका वर्मा के इस सफलता से परिवार , गाँव , क्षेत्रवासियों और पूरे कौशाम्बी जनपद वासियों में खुशी का माहौल है । समाज सेवी सुरजीत वर्मा ने होनहार बिटिया को शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य कामना करता किया।
