प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम की अध्यक्षता में 22 फरवरी को सोरांव में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार राम प्रताप सिंह राणा, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण और प्रशासन के समस्त विभागों की बैठक आगामी दिनांक 22.02.2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में गुरूवार को सभागार जनपद न्यायालय, प्रयागराज में प्रातः 10 बजे आयोजित आयोजित की गई। इस अवसर पर समस्त विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को बताया गया कि विभिन्न विभागों जिनके अंतर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाएं प्रचलित है व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों व कर्तव्य के अंतर्गत आती हैं इन विभागों को लक्षित योजनाओं को प्राधिकरण के उद्देश्य व कर्तव्यों के आधार पर चिन्हित किया जाए तथा उक्त मेगा शिविर का हिस्सा बनाया जाए। महिला सशक्तिकरण, जन सामान्य निर्धन बीमा योजनाएं, असंगठित श्रम विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाएं,उन्हें विधिक साक्षरता तक भाग बनाते हुए उनका व्यापक प्रचार प्रसार कर दिनांक 22.2.2026 को आयोजित राम दुलारी बच्चू लाल जायसवाल पी 0 जी0 कॉलेज, नवाबगंज,सोरांव में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाए।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री शशि कुमार द्वारा विभागों को एक साथ काम करने हेतु प्रेरित करते हुए बताया गया कि परा विधिक स्वयंसेवक की सहायता से समस्त तहसीलों, ग्राम पंचायत में ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कराया जा सकता है। सचिव द्वारा समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं से प्रशासन के अन्य विभागों को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लाभान्वित होने की संख्या बढ़ने पर जोर दिया गया। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।
