श्री कृष्ण गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कम्बल वितरण किया गया

श्री कृष्ण गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कम्बल वितरण किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा प्रयागराज । श्री कृष्ण गौ मानव सेवा ट्रस्ट भसुन्दर खुर्द सिंहपुर कोना मेजा, प्रयागराज द्वारा संचालित श्रीराम सुन्दर कृष्ण वंशी कॉनवेन्ट स्कूल व श्यामकली इंटर कॉलेज भटौती, मेजा- प्रयागराज मे आयोजित कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के संस्थापक स्व. राम सुन्दर कृष्ण वंशी के प्रथम पूर्ण तिथि 11 फरवरी 2026 को असहाय गरीबों को कम्बल एवं भोजन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-सुरेन्द्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी, मेजा व अध्यक्ष इंजी. जगदीश सिंह यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंशी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करकार्यक्रम की शुरुआत की गई इस आयोजन में उपस्थित सभी व्यक्तियों का इंजीनियर जगदीश सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।500 कंबल निराश्रित असहाय व गरीब पुरुष व महिलाओं को वितरित किया गया जिसमें वरसैता, भसुंदरा मदरहा के लोग उपस्थित रहे। आयोजन में सुनीता देवी प्रधानाचार्य, विजय राज सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष,राम निरंजन विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष ,रंग बहादुर, सुभाष, अरुण, पप्पू, अवधेश सौरभ सुमन दीप ललित सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *