कुलदीप जायसवाल बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मीडिया संयोजक कार्यकर्ताओं में हर्ष, शुभकामनाओं का लगा तांता
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलते हुए कुलदीप जायसवाल को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल पंकज चौधरी जिला अध्यक्ष राजू शुक्ल पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पटेल जी द्वारा जारी इस मनोनयन से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और पिछड़े वर्ग के हितों की दिशा में बड़ा कदम बताया है। कुलदीप जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे। ‘यह पार्टी की विचारधारा विश्वास का परिणाम है। मैं संगठित होकर समाज के पिछड़े वर्ग के हित में कार्य करता रहूँगा। कुलदीप जायसवाल (नव नियुक्त जिला मीडिया संयोजक मोर्चा) मिलेगी नई ऊर्जा इस नियुक्ति से भाजपा पिछड़ा मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पिछड़े वर्ग के बीच संगठन और अधिक मजबूत होगा। क्षेत्रीय नेताओं ने भी कुलदीप जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
