नाबार्ड प्रयागराज के उप महाप्रबंधक का मुंबई स्थानांतरणः अनिल शर्मा अब प्रधान कार्यालय में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नाबार्ड प्रयागराज के उप महाप्रबंधक का मुंबई स्थानांतरणः अनिल शर्मा अब प्रधान कार्यालय में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज।राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने प्रयागराज और कौशांबी के उप महाप्रबंधक (जिला विकास प्रबंधक)अनिल शर्मा का स्थानांतरण प्रधान कार्यालय मुंबई कर दिया है। वे 18 मई 2026 को मुंबई में अपने नवीन दायित्वों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।प्रयागराज में अपने कार्यकाल के दौरान अनिल शर्मा ने ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के संवर्धन, ऋण नियोजन और अनुश्रवण में सक्रिय योगदान दिया।श्री शर्मा ने जिला प्रशासन, बैंकों और विभिन्न विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया। उनके प्रयासों से जिले में आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन और सतत ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली।
जिला प्रशासन, बैंकिंग क्षेत्र, विकास भागीदारों और लाभार्थी संस्थाओं ने उनके योगदान की सराहना की है। उन्हें मुंबई में नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
नाबार्ड देशभर में समावेशी एवं सतत ग्रामीण विकास के अपने दायित्व के प्रति लगातार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *