मेजा क्षेत्र में चार बच्चे डूबे एक को बचाया गया तीन डूबे, मचा हड़कंप

मेजा क्षेत्र में चार बच्चे डूबे एक को बचाया गया तीन डूबे, मचा हड़कंप

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र स्थित मेजा रोड चौकी अंतर्गत बलुआ गांव स्थित टोंस नदी में शनिवार शाम स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दो किशोर समेत चार लोग डूब गए। एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन की मौत हो गई। इनमें दो किशोर और एक युवक है। घाट पर अफरा-तफरी मची रही।
जानकारी अनुसार नैनी के अवंतिका कॉलोनी निवासी थे सभी नैनी थानां क्षेत्र के अवंतिका काॅलोनी के रहने वाले रामराज यादव का 12 वर्षीय पुत्र शनि, प्रदीप गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र पीयूष, याेगेंद्र प्रताप का 12 वर्षीय पुत्र आयुष व 35 वर्षीय आदित्य श्रीवास्तव टोंस नदी में स्नान करने शनिवार शाम पहुंचे थे। चारों नहा रहे थे, उसी समय अचानक शनि गहरे पानी में चला गया।
शनि को बचाने के प्रयास में तीनों डूबे शनि को डूबता देखकर पीयूष व आयुष आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। आदित्य ने तीनों को बचाने की कोशिश की तो वह भी डूब गया। यह देखकर घाट पर मौजूद लोग चारों को बचाने के लिए आवाज लगाने लगे। कुछ दूर पर मौजूद मछुआरों ने आवाज सुनी तो बिना देर किए नदी में कूद कर एक को सुरक्षित बचाया तीन डूब गए सूचना पर मेजा रोड चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *