अमिलिया कलां में ग्राम सभा निधि के गबन का आरोप, जांच टीम गाँव पहुँची

अमिलिया कलां में ग्राम सभा निधि के गबन का आरोप, जांच टीम गाँव पहुँची

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा। मेजा तहसील के उरुवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया कलां में ग्राम प्रधान पर ग्राम सभा की निधि में गबन का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई।

शिकायतकर्ता ओम शंकर भारतीया ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा के विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं हुई हैं। हैंडपंप रिबोर, नाली निर्माण और खड़ंजा जैसे कार्यों के नाम पर धन का दुरुपयोग किया गया है। कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान में गड़बड़ी का आरोप है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। आज टीम अमिलिया कलां पहुँची और स्थल निरीक्षण किया।
जांच के दौरान जेई, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। टीम ने हैंडपंप, नाली और खड़ंजा निर्माण स्थलों का मौका मुआयना कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। अभिलेखों की भी जांच की जा रही है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *