जिलाधिकारी ने लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को प्रयागराज स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कॉरिडोर के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉरिडोर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि परियोजना को समय से पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विवेक शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
