आर.के. ग्रुप आँफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय के एल-एल.बी. एवं बी.ए.एल-एल.बी. सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण (इंटर्नशिप प्रोग्राम) कार्यक्रम सम्पन्न 

आर.के. ग्रुप आँफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय के एल-एल.बी. एवं बी.ए.एल-एल.बी. सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण (इंटर्नशिप प्रोग्राम) कार्यक्रम सम्पन्न

 

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी,प्रयागराज। आर.के. ग्रुप आँफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय के एल-एल.बी. एवं बी.ए.एल-एल.बी. सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण (इंटर्नशिप प्रोग्राम) कार्यक्रम के तहत इलाहाबाद उच्च न्यायालय विधि संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण संस्था के चेयरमैन डाँ0 आशुतोष त्रिपाठी जी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विधि के छात्रो को चल चित्र के माध्यम से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के गौरव पूर्ण इतिहास से परिचय कराया गया तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय जैसे चौराचौरी काण्ड इन्दिरा गाँधी वाद के बारे में छात्रों को उस निर्णय की प्रासंगिकता से ज्ञानवर्धन कराया।
संग्रहालय के रजिस्ट्रार श्रीमती आरती मैम एवं सहायक रजिस्ट्रार  आलोक कुमार सिंह ने छात्रों को संग्राहलय के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्होनें छात्रों के सवालों के जवाब भी दिये। उन्होनें कहा कि महाविद्यालय द्वारा किये जा रहे इस तरह की शैक्षणिक गतविधियों से छात्रों का ज्ञानार्जन के साथ-साथ चहुमुखी विकास होता है। उन्होने कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए महाविद्यालय एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उक्त कार्यक्रम में सहायक आचार्य  रामबाबू तिवारी, प्रशान्त पाण्डेय, गौतम संजय अंजना यादव, प्रवीण द्विवेदी सुभाष पटेल एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *