डेलौहां गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा

डेलौहां गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा

संपूर्ण समाधान दिवस में 223 शिकायतें मिलीं, निस्तारण शून्य

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 223 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभारी तहसीलदार जमुना प्रसाद वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डेलौहां गांव से राजेश विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के जनार्दन तिवारी, अशोक कुमार, लाल जी और अनिल कुमार उर्फ गुड्डू ने सरकारी भूमि जैसे खलिहान, स्कूल की जमीन, नवीन परती और रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। एसडीएम सुरेंद्र प्रताप सिंह ने राजस्व निरीक्षक को एक टीम बनाकर इन कब्जों को खाली कराने का निर्देश दिया।
वहीं, ममोली ग्राम पंचायत के अरुण कुमार पांडे ने बताया कि राजस्व निरीक्षक द्वारा गलत नाप के कारण उनकी निजी भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इस भवन को ध्वस्त कर किसी अन्य स्थान पर बनाया जाए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार मेजा नंद लाल, बीडीओ आनंद पांडेय सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *