किसान जागरूकता कार्यक्रम मैं गांव गांव जाकर किसानों को दी जानकारी,दूध उत्पादक बढ़ाएं खुशहाली लाय
आदर्श सहारा टाइम्स
नजीबाबाद ,बिजनौर । हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत एमसीसी नजीबाबाद के एमपीपी रामनगर,कोड 044134 पर सभी किसान सदस्यों को जुलाई से सितंबर 2026 तक के बोनस के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस योजना के अंतर्गत जुलाई से सितंबर 2026 तक न्यूनतम 65 दिन दूध देने वाले तथा 100 लीटर या उससे अधिक दूध की आपूर्ति करने वाले सदस्य किसानों को बोनस संबंधी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सभी किसान साथियों को संस्था की योजनाओं एवं लाभों के बारे में जागरूक किया गया तथा एसएस कैन का वितरण भी किया गया।
हमारा उद्देश्य किसानों को संस्था की योजनाओं की जानकारी देना, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना तथा किसानों को संस्था से जोड़कर उनके आर्थिक विकास में सहयोग करना है।हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड
किसानों की समृद्धि, संस्था की उन्नति एरिया मैनेजरशिवराज कुमार
फील्ड सुपरवाइजर नितेश पंवार तथा समस्त किसान मौजूद रहे।
