मांडा के सीनियर लीडर रामराज सर ने एसोसिएट्स को दी दीपावली की सौगात, उपहार पाकर खिले चेहरे

मांडा के सीनियर लीडर रामराज सर ने एसोसिएट्स को दी दीपावली की सौगात, उपहार पाकर खिले चेहरे

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। दीपावली के पावन पर्व पर AK INFRA DREAM LIMITED के मांडा क्षेत्र में खुशियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कंपनी के सीनियर लीडर रामराज सर ने अपनी टीम के एसोसिएट्स को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए और उनके उत्साह को बढ़ाया।

इस अवसर पर महेंद्र, आकाश गुप्ता, आलोक यादव सहित टीम के अन्य एसोसिएट्स मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान रामराज सर ने कहा कि टीम की एकजुटता, मेहनत और आपसी सहयोग ही सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी का मिलकर प्रयास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने एसोसिएट्स को आगे भी पूरी लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

रामराज सर की इस पहल से एसोसिएट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। उपहार पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। इस आयोजन ने टीम के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया। पूरे कार्यक्रम में दीपावली की खुशियों के साथ उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *