हरियाली तीज पर आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद के पास चमका तारा आधे चंद्रमा के ठीक बगल में नजर आया चमकीला तारा, नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

हरियाली तीज पर आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद के पास चमका तारा आधे चंद्रमा के ठीक बगल में नजर आया चमकीला तारा, नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। हरियाली तीज के पर्व पर सोमवार की शाम आसमान में दिखाई दिए एक अनोखे नजारे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आसमान में आधा चंद्रमा दिखाई दे रहा था और उसके ठीक बगल में एक चमकीला तारा नजर आया। खास बात यह रही कि आसपास के आकाश में अन्य तारे बेहद कम या नजर नहीं आ रहे थे, जिससे चांद के पास चमकता यह तारा और भी आकर्षक दिखाई दे रहा था।
जैसे ही लोगों की नजर इस नजारे पर पड़ी, कई लोग कुछ देर तक आसमान की ओर देखते रहे। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस खूबसूरत दृश्य को कैमरे में कैद किया और एक-दूसरे से तस्वीरें साझा कीं।
हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इसी धार्मिक आस्था के बीच स्थानीय लोगों ने चंद्रमा के पास दिखाई दिए इस खूबसूरत नजारे को शुभ माना। लोगों का कहना था कि हरियाली तीज के पावन अवसर पर भगवान महादेव और माता पार्वती की कृपा से उन्हें आसमान में ऐसा मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *