जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मैसर्स शिरडी साईं इलेक्ट्रिक नैनी में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। पांच बिन्दुओं के प्रकरण पर क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने पांच प्रकरण में से चार निक्षेपित करने के निर्देश दिये है। उ०प्र० स्टेट यार्न लि० मेजा की भूमि के सम्बन्ध में क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा को निर्देश दिये कि उप जिलाधिकारी बारा के कार्यालय से समन्वय कर अगले बैठक से पूर्व इसको पूर्ण कराए। डा० जी०एल० दरबारी प्रोप्राइटर मे० दरबारी इण्डस्ट्रीज के प्रकरण पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बमरौली को निर्देश दिये कि अनावश्यक रूप से हो रही विद्युत ट्रिपिंग की समस्या का समाधान किया जाय। जिलाधिकारी ने मिनी औद्योगिक आस्थान सोरांव में बिजली व नाली निर्माण से संबंधित प्रकरण के निस्तरण हेतु संबंधित को निर्देश दिए। मैसर्स श्री शिरडी साईं से संबंधित प्रकरण के निस्तरण हेत संबंधित को निर्देशित किया गया। बैठक में शरद टण्डन, उपायुक्त उद्योग द्वारा जिला अधिकारी महोदय का बैठक में स्वागत करते हुए बैठक का संचालन किया गया। बैठक में आर०एम० यूपीसीडा, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, सीओ मैसर्स शिरडी सांईं इलेक्ट्रिकल्स एलआई, सहायक आयुक्त उद्योग विद्युत नोडल एवं विद्युत अधिशासी अभियन्ता, आईटीआई प्रधानाचार्य व औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, नटवर लाल, मुरारी लाल अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, यूनाइटेड ग्रुप डा० सतपाल गुलाटी एवं वी०एन० सिंह, मनीष केसरवानी, श्रीमती विभा मिश्रा, अजय सिंह गौड़ उद्यमी एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *