तहसील बारा परिसर में विकास योजनाओं से सम्बंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

तहसील बारा परिसर में विकास योजनाओं से सम्बंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

माननीय विधायक बारा ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

माननीय विधायक  ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी को आम लोगो के लिए बताया उपयोगी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज।  विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति  के द्वारा सोमवार को तहसील बारा परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों तथा जनपद प्रयागराज में विगत नौ वर्षों में कराये गये उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। माननीय विधायक जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की और कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगो को सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी तथा लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकंेगे। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां आयें और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें एवं योजनाओं से लाभान्वित हो।

प्रदर्शनी में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है, जिसमें पहले व्यवधान आज प्रगति की उड़ान, पहले जर्जर डगर अब फर्राटे का सफर, पहले आर्थिक कठिनाई आज अपनी कमाई, पहले था अनादर आज अवसर बराबर, पहले लाचार अब सपने साकार, पहले बदहाली आज रोजगार से खुशहाली, पहले सीमित आमदनी आज सफलता की कहानी, पहले नीति का अभाव आज आत्मनिर्भरता की छाव, पहले तकनीकी में लाचार आज हर ओर नवाचार, पहले थमी थी गति आज सुपर फास्ट प्रगति, पहले खस्ता हाल आज कनेक्टीविटी कमाल, धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन, उत्तर प्रदेश-उत्सव प्रदेश, उत्तर प्रदेश-आरोग्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश-निर्मल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उपलब्धि प्रदेश, उत्तर प्रदेश-आत्मजा प्रदेश, उत्तर प्रदेश-संस्कार प्रदेश, कानून व्यवस्था चुस्त-अपराध पर अंकुश, 2.77 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, अटल पेंशन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना बनी आजीविका का आधार, अनुदान का भुगतान डीबीटी से हुआ आसान, अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, गन्ना किसानों को रिकार्ड भुगतान, बेटियां सबल-विकास अविरल, महिला सबल विकास अविरल, श्रमजीवी महिला छात्रावास, नव निर्माण के नौ वर्ष, नारी शक्ति का उत्थान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, शक्ति से समृद्धि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नवजवान बनेंगे सक्षम, प्रयागराज का लहरायेगा का परचम, खेलेगा प्रयागराज खिलेगा उत्तर प्रदेश, प्रगति की रफ्तार पर प्रयागराज, प्रयागराज का विकास आवागमन हुआ आसान, सिंचन क्षमता का विस्तार प्रयागराज की पहचान, तीर्थराज प्रयाग में संस्कृति और सम्वृद्धि का संगम, प्रयागराज में कनेक्टीविटी का विस्तार प्रगति अपार, सेहत मंद उत्तर प्रदेश स्वस्थ प्रयागराज, सहित अन्य योजनाओं, परियोजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है।

इस अवसर पर  विजय कुमार निषाद-मा0 विधायक प्रतिनिधि,  नीरज केसरवानी-मीडिया प्रभारी,  दिलीप-प्रभारी आईटी सेल,  फूलचन्द्र पटेल, जगत नारायण शुक्ला, एसडीएम न्यायिक  चंदन, तहसीलदार  अनिल पाठक सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *