इफको फूलपुर इकाई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
फुलपुर। इफको फूलपुर इकाई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण हेतु बैठक की गई तथा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। इस वर्ष का विषय जलवायु कार्यवाही को अपनाने का आग्रह करता है। प्रकृति बोल रही है, और उसकी चेतावनियाँ स्पष्ट हैं: जलवायु संकट अब कोई दूर का ख़तरा नहीं है। वरिष्ठ प्रबंधक ईपीसी उमेश कुमार ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ हम जन समुदाय में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता हेतु पर्यावरण सप्ताह भी मना रहे है। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं परिचर्चा, इफको कर्मचारियों एवं महिलाओं हेतु क्विज एवं परिचर्चा प्रतियोगिता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु रैली का आयोजन एवं इफको टाउनशिप परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। बैठक में सभी ने संयंत्र एवं इफको टाउनशिप को हराभरा रखने का संकल्प किया। इस दौरान महाप्रबंधक क्रमशः डॉ अनीता मिश्र, पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, एके गुप्ता, अरूण कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः पी.के. वर्मा, एस.के. सिंह, डॉ सत्य प्रकाश,आर.पी.यादव,पी.के.त्रिपाठी, शैलेश शेरकर, संजय कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव मौजूद रहे।
