विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं- चेयरमैन

विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं- चेयरमैन

नाली निर्माण और संस्कृत पाठशाला के सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज । नगर पंचायत कोरांव में विकास कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने गुरुवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के बहादुर शाह नगर वार्ड में चल रहे नाली निर्माण कार्य तथा संस्कृत पाठशाला, कोरांव में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं और तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर जल निकासी व्यवस्था और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें, जिससे कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *