जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर (कल्चरल कंपलेक्स) के कार्य को 10 दिसम्बर तक करायें पूर्ण-जिलाधिकारी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गुरूवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा के साथ निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पुल के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को 10 दिसम्बर तक एक साइड के निर्माण कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिसम्बर तक एक साइड का कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो कार्यदायी संस्था के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये जाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्यवाही भी की जायेगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ पुल पर सुरक्षा से सम्बंधित सभी मानकों का भी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करते हुए पुल के निर्माण के प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मशीनरी व मैनपॉवर को बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर सभी सम्बंधित विभागों व कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विज्ञान संकाय परिसर के बगल में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर (कल्चरल कॉम्प्लेक्स) के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 10 दिसम्बर तक कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *