जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ने बी, सी, डी रैकिंग वाले सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी पिछड़ा वर्ग, सेतु निगम, उपायुक्त उद्योग, समाज कल्याण विभाग, यूपीसीएलडीएफ सहित अन्य विभागों के योजनान्तर्गत बी, सी, डी रैकिंग वाले सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय के खराब प्रगति पर यूपीसिडको को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गड्ढ़ामुक्त की गयी सड़कों के गुणवत्ता की जांच कराने तथा जहां पर गड्ढ़ामुक्ति का कार्य नहीं हुआ है, वहां पर सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि 50 करोड़ रूपये से अधिक के प्रोजेक्टो की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में और अधिक सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सम्बंधित कार्यों में तेजी लाये जाने तथा अवमुक्त धनराशि को व्यय करते हुए उसके सापेक्ष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कार्य समयसीमा के उपरांत लम्बित पाया जायेगा, तो सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को रिसोर्स बढ़ाते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्य में अनावश्यक देरी होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में और तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बी व सी रैकिंग होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कोई भी कार्य समय सीमा के पश्चात लम्बित न रहे, के निर्देश दिए है। उन्होंने जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किए जाने तथा जिन परियोजनाओं में उचित कारणों से कार्य पूर्ण होने की समयसीमा को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, उनकी समयसीमा को बढ़ाये जाने हेतु सक्षम स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के हैण्डओवर की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागों के निम्न श्रेणी का प्रदर्शन करने वाली योजनाओं में उनके निम्न श्रेणी होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाने और अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये जाने के निर्देश दिए है, कहा कि अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगा इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 तिवारी, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
