जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत वर्तमान में चल रहे मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही किये जाने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04.07.2026 को कराया दिया गया है। उक्त आलेख्य रूप से प्रकाशित सूची के सम्बन्ध में जनपद के समस्त राजनैतिक दलों द्वारा उपलब्ध करायी गये सुझाव / आपत्तियों पर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किये गये निस्तारण के सम्बन्ध में आज दिनांक 16.07.2026 को मध्याह्न 12.00 बजे से जनपद के संगम सभागार, कलेक्ट्रेट, प्रयागराज में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों एवं समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 254-फाफामऊ के मा0 विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, 256-फूलपुर के मा० विधायक दीपक कुमार पटेल, 260-करछना के मा० विधायक पियूष रंजन निषाद , समस्त मा० राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *