मेजा में सड़क हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शहर रेफर

मेजा में सड़क हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शहर रेफर

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में सड़क हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप
जानकारी अनुसार मेजा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रामनगर केवटाही गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। केवटही रामनगर निवासी जयचंद्र (50) पुत्र त्रिवेणी प्रसाद किसी काम से पटखौली जा रहे थे जैसे ही तरवाई गांव के समीप पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें शहर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, जयचंद्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को शहर ले गए फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *