जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण

जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण

11 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । शनिवार को तहसील सदर, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 11 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं संतोषजनक आख्या न प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस, निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये है जिसका विवरण निम्नवत् है। अभिषेक शुक्ला पु०अधि०अभि० (वि०/या०) नगर निगम-कारण बताओ नोटिस, दिलीप कुमार कर अधीक्षक जोन-3 कटरा नगर निगम-प्रतिकूल प्रविष्टि, अमर सिंह राजस्व निरीक्षक तहसील सदर-प्रतिकूल प्रविष्टि, सुभाष चन्द्र दिवाकर लेखपाल तहसील सदर-प्रतिकूल प्रविष्टि, सुश्री जया सिंह कर अधीक्षक जोन-2 नगर निगम-कारण बताओ नोटिस, सुधीर कुमार लेखपाल तहसील सदर-कारण बताओ नोटिस, जितेन्द्र सिंह सहरवार नगर नियोजक विकास प्राधिकरण-कारण बताओ नोटिस, विनोद कुमार अवर अभियन्ता नगर निगम-कारण बताओ नोटिस एवं श्री श्याम बहादुर सहायक अभियन्ता जलकल विभाग नगर निगम-कारण बताओ नोटिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *