मुक्त विश्वविद्यालय में आर एस एस के विचार एवं व्यवहार पर राष्ट्रीय कार्यशाला आज

मुक्त विश्वविद्यालय में आर एस एस के विचार एवं व्यवहार पर राष्ट्रीय कार्यशाला आज

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के समाज विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : विचार एवं व्यवहार विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।
आयोजन सचिव प्रोफेसर आनन्दानन्द त्रिपाठी ने बताया कि उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्री स्वांत रंजन, क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश श्री अभय एवं राष्ट्रधर्म के निदेशक श्री मनोज कांत होंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर समन्वयक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, संयोजक प्रोफेसर संतोषा कुमार, आयोजन सचिव प्रोफेसर आनन्दानन्द त्रिपाठी एवं सह-आयोजन सचिव डॉ. त्रिविक्रम तिवारी की समिति गठित की गयी है। कार्यशाला के अंतर्गत विशिष्ट वक्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार एवं व्यवहार के संदर्भ में जानकारी प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इसी विषय पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय आगामी जनवरी 2026 सत्र से एक पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ करने वाला है। जिसकी घोषणा कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने इसी वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर की है। उक्त कार्यशाला में इस पाठ्यक्रम के लेखन से संबंधित शिक्षकों के साथ-साथ विश्वविद्यालय एवं देश के अन्य शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, शिक्षार्थी एवं अन्य गणमान्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *