शुकदेव जी जन्म से ही परम ज्ञानी और वैरागी थे : वेदानंद मिश्र जी महाराज

शुकदेव जी जन्म से ही परम ज्ञानी और वैरागी थे : वेदानंद मिश्र जी महाराज

श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, कथा सुनकर भावविभोर हुए भक्त

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव (प्रयागराज)। क्षेत्र के सेमरीहा गांव स्थित साधू का पुरवा के कात्यायनी मंडपम में चल रहे श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास कुलगुरु वेदानंद मिश्र जी महाराज ने भगवान शुकदेव जी के जन्म एवं उनके वैराग्य का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान वेदानंद मिश्र जी महाराज ने कहा कि शुकदेव जी महर्षि वेदव्यास के तेजस्वी पुत्र थे। वे जन्म से ही परम ज्ञानी, वैरागी और माया से पूर्णतः निर्लिप्त थे। उन्होंने मात्र सोलह वर्ष की आयु में ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर लिया था। महाराज ने बताया कि राजा परीक्षित ने उन्हीं के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया था, जिसके फलस्वरूप उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। उन्होंने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व और भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं कुल पुरोहित छोटे लाल शुक्ल ने पूरे दिन विधि-विधान से पाठ एवं मंत्रों का जाप किया। मुख्य यजमान भगौती देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमशंकर तिवारी, रविशंकर एवं ललिता देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भागवत कथा की आरती उतारी।

कथा के सातवें दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। इस अवसर पर अशोक नाथ तिवारी, अशोक द्विवेदी, शेखर द्विवेदी, ग्राम प्रधान सेमरीहा मोहम्मद हारून, संतोष पाण्डेय, बसंत लाल तिवारी, रमाकांत तिवारी, राम मनोहर तिवारी, अवधेश तिवारी, श्रीप्रकाश शुक्ल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *