शांतिपुरम में आधी रात घर के अंदर फेंका जलतापटाखा, CCTV में कैद हुई घटना, इलाके में दहशत

शांतिपुरम में आधी रात घर के अंदर फेंका जलतापटाखा, CCTV में कैद हुई घटना, इलाके में दहशत

 

आदर्श सहारा टाइम्स

फाफामऊ। शांतिपुरम सेक्टर-68 में अराजक तत्वों की हरकत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आरोप है कि रात करीब 11 बजे तीन युवकों ने अजय दुबे के घर के अंदर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
पीड़ित अजय दुबे के मुताबिक, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अज्ञात युवक देर रात उनके घर पर पत्थर फेंकते रहे हैं। आरोप है कि पत्थरबाजी के चलते घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि घटना में शामिल युवकों की संख्या तीन है और उनकी उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से परिवार के लोग भयभीत हैं। वहीं मोहल्ले के लोगों में भी आक्रोश है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *