जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के संबंध में बैठक संपन्न
जिलाधिकारी ने नगर पंचायतों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव को निर्धारित मानक के अनुरूप प्रेषित किये जाने के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में नगरीय सेवायें एवं अवस्थापना विकास परियोजनाएं (मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना सीएम-वीएनवाई) के कियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु परियोजना निर्माण समिति द्वारा नगर पंचायत लालगोपालगंज, नगर पंचायत फूलपुर, नगर पंचायत कोरांव, नगर पंचायत भारतगंज, नगर पंचायत सिरसा द्वारा उपलब्ध करायी गयी कार्य योजना पर बैठक सम्पन्न हुयी। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), मुख्य कोषाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1, उपरोक्त नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी के साथ नगर पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचायतों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप प्रेषित किये जाने के निर्देश के साथ नगर पंचायतों की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये गये।
