सी बी एस ई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त मेजा क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन क्रिकेट मैच खेला गया

सी बी एस ई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त मेजा क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन क्रिकेट मैच खेला गया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। सी बी एस ई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त मेजा क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें एम एल वैरियर और एम एल ब्लास्टर के बीच 6 ओवर का मैच खेला गया जिसमें वैरियर टीम के कप्तान हर्षित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 39 रन बनाए जबकि ब्लास्टर टीम के कप्तान हिमांशु पटेल ने अपने टीम के साथ 5 ओवर में 16 रन बनाकर आल आउट हो गए और वैरियर टीम के अंश यादव ने एक मेडन ओवर फेंका और बालिंग करते हुए हैट्रिक विकेट लेते हुए कुल पांच विकेट लिया इस प्रकार वैरियर टीम विजई रही और जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। खेल कूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार 07 फरवरी को होगा जिसके मुख्य अतिथि प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह होंगे मुख्य अतिथि के द्वारा खेल कूद में सभी विजेता उप विजेता टीम को ट्रॉफी,मेडल,प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता ने बच्चो को बताया कि खेल में हार और जीत होना ही है इसलिए खेल में हारने वाले बच्चो को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि आगे जीत दर्ज करने के लिए और भी कड़ी मेहनत करनी चाहिए इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ,शिक्षक गौरव पांडेय,लवलेश यादव,कमलेश शर्मा,नवदीप यादव,अविनाश, मनोज, रिशु, विपुल यादव,विपिन शुक्ला,प्रभांशु दुबे,दिव्यांशु गुप्ता,मोहन मिश्रा,विजय जैसल,आकाश गुप्ता, नेहा गुप्ता,सविता शुक्ला,इति सिंह,पूजा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *