उपरौड़ा, सिरसा में शुरू हुई साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

उपरौड़ा, सिरसा में शुरू हुई साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। उपरौड़ा गांव में शनिवार से श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। भगवान श्रीकृष्ण एवं मां भगवती की कृपा से आयोजित इस सात दिवसीय कथा महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। परम पूज्यनीय परम हंस स्वामी प्रभाकर जी महाराज कथा वाचन कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्री नागेंद्र प्रसाद एवं समस्त दिवंगत पितरों की स्मृति में आयोजित किया गया है। आयोजन के मुख्य यजमान श्री लालचंद्र यादव हैं, जबकि कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी प्रशांत कुमार यादव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति यादव, साथ ही निशांत कुमार यादव एवं श्रीमती किरण यादव निभा रहे हैं।

कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। कथा के प्रथम दिन महात्म्य पर्व एवं सृष्टि वर्णन के साथ सती चरित्र का वर्णन किया गया। आने वाले दिनों में प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंद महोत्सव, पूतना उद्धार, कंस वध, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र तथा मार्कण्डेय ऋषि के माया दर्शन की अमृतमयी कथा सुनाई जाएगी।

कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। भक्तजन भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं। 18 अक्टूबर को कथा पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा।

कथास्थल — निज निवास स्थान, उपरौड़ा, सिरसा, मेजा (प्रयागराज) भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे इस अमृतमयी कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *