रामनगर में शिक्षक नेताओं की औपचारिक मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

रामनगर में शिक्षक नेताओं की औपचारिक मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

आदर्श सहारा टाइम्स

 

मेजा,प्रयागराज। बिगहना स्थित सहदेई देवी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम जी उपाध्याय उर्फ बाबा उपाध्याय के रामनगर स्थित निवास स्थान पर बुधवार को एक औपचारिक बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर निवर्तमान विधायक एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, शिक्षकों की समस्याओं और माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संघ लगातार संघर्षरत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की लंबित मांगों को शासन स्तर पर प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में उरूआ ब्लाक के पूर्व प्रमुख श्री नंदलाल जी ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को संसाधन उपलब्ध कराना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज पकरी सेवार के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ और प्रबंधन के बीच समन्वय से ही शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। इस दौरान प्रयागराज जिले के माध्यमिक शिक्षक संघ के कई पदाधिकारी, शिक्षकगण और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। एसडी बीपी महाविद्यालय के
प्रधानाचार्य श्री राम जी उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें शिक्षकों में आपसी संवाद और एकजुटता बढ़ाती हैं। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अनुज पाण्डेय, जिला मंत्री जगदीश सिंह, आशुतोष तिवारी, कौशलेश तिवारी, विलास हॉस्पिटल के डायरेक्टर अजय शुक्ला, आरके ग्रुप के डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी, सुशील कुमार सहीत कई लोग उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने शिक्षा हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *