मेजारोड व्यापार मंडल का आठवां स्थापना दिवस रविवार को ‘आठ साल बेमिसाल’ के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया

मेजारोड व्यापार मंडल का आठवां स्थापना दिवस रविवार को ‘आठ साल बेमिसाल’ के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया

अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व बैज लगाकर किया गया स्वागत

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित मेजारोड व्यापार मंडल का आठवां स्थापना दिवस रविवार को ‘आठ साल बेमिसाल’ के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया। मेजारोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर आयोजित भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि विदुप अग्रहरि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता स्वामी पगलानंद आश्रम के स्वामी समर्थ गुरु रामदास ने की, जबकि मंच संचालन दिनकर मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया। वहीं महिला मोर्चा की पूजा गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। समारोह में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा पर जोर दिया गया।
तिवारी बंधू सुजीत तिवारी,मंजीत तिवारी ने स्वागत गीत गाकर सब का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने व्यापार मंडल के आठवें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संगठन की एकजुटता और सक्रियता को महत्वपूर्ण बताते हुए व्यापार मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदुप अग्रहरि ने दी बधाई

विशिष्ट अतिथि विदुप अग्रहरि ने व्यापार मंडल के आठ वर्षों के सफर को संगठन की एकजुटता और सक्रियता से जोड़ते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी। कहा कि सारे व्यापारी संगठित रहे सारे व्यापारी एकत्रित रहे इसी को संगठन कहां जाता है देश को किसान चलाता है दूसरा व्यापारी चलाता है। छोटे से छोटा व्यापारी पुण्य का काम करता है आज युवा जो है पढाई लिखाई करने के बाद जब दर-दर ठोकरे खाता है उसे व्यापारी ही संंभालता है। व्यापारी का ध्यान हर सरकार को रखना होगा चाहे जो सरकार हो व्यापार देने वाली ही सरकार चाहिए। अंत मे उन्होंने व्यापार मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्यापारियों के विश्वास से आठ साल का सफर पूरा : पप्पू उपाध्याय

व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि आठ वर्षों का सफर व्यापारियों के विश्वास, सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही और समारोह में पहुंचे अतिथियों व व्यापारियों के प्रति आभार जताया।

एकजुटता ही संगठन की असली ताकत : ओपी पांडेय

महामंत्री ओपी पांडेय ने कहा कि व्यापार मंडल की सबसे बड़ी ताकत व्यापारियों की एकजुटता है। संगठन ने बीते आठ वर्षों में व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास जारी रहेगा।

व्यापारियों की एकजुटता से मजबूत होगा संगठन : नित्यानंद उपाध्याय

व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल की मजबूती व्यापारियों की एकजुटता और आपसी विश्वास पर निर्भर करती है। आठ वर्षों में संगठन ने व्यापारियों को एक मंच पर लाने और उनके हितों की आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाएं, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके और उनके सम्मान की रक्षा की जा सके।

समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने और व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *