392 भदोही विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न, 505 बूथों और 57 सेक्टरों के प्रभारी रहे उपस्थित

392 भदोही विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न, 505 बूथों और 57 सेक्टरों के प्रभारी रहे उपस्थित

आदर्श सहारा टाइम्स

भदोही। आज 392 भदोही विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बलिराज राजभर, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रमोद वर्मा तथा वाराणसी से रमेश चंद्रा राजभर जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी 505 बूथों के प्रभारी, 57 सेक्टर प्रभारी एवं 19 जून प्रभारी सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र में संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की उपस्थिति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *