मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

खराब रैकिंग वाले विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को रैकिंग में सुधार लाते हुए ‘‘ए’’ श्रेणी में लाये जाने के दिए निर्देश

अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत कराये पूर्ण-मुख्य विकास अधिकारी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिन विभागों के माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को ए रैकिंग लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी प्रत्येक सप्ताह पत्रावली के माध्यम से समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ अतिरिक्त मैनपावर तथा रिसोर्स लगाकर तेजी से पूर्ण किया जाये तथा जिन परियोजनाओं में समय के विस्तार की आवश्यकता है, उनका उचित कारण देते हुए समयसीमा का विस्तार कराये जाने एवं ऐसी परियोजनाओं जिसमें अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उसके लिए डिमांड भेजे जाने और ऐसी परियोजनाओं जिन्हें पूर्ण नहीं कराया जा सकता है, उन्हें डैशबोर्ड से हटाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम सूर्यघर योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी निराश्रित गौवंश सड़कों पर टहलते हुए न मिले। उन्होंने सभी निराश्रित गौवंशों को गौसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए जाने तथा किसी भी क्षेत्र में फॉल्ट आदि के कारण ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें विद्युत बिल संशोधन में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से निर्माणाधीन आँगनवाणी केंद्रों को पूर्ण कराने तथा जहाँ पर निर्माण स्थान पर भूमि से संबंधित विवाद हैं उसे संबंधित एसडीएम के माध्यम से निस्तारित कराते हुए सभी में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं में निम्न श्रेणी का प्रदर्शन होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाते हुए अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये, अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी  जी0पी0 कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *