मऊआइमा नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
आदर्श सहारा टाइम्स
मऊआइमा। सोमवार को नगर पंचायत मऊआइमा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निर्मला पासवान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।
उप जिलाधिकारी सोरांव ज्ञानेन्द्र नाथ ने नामित सभासद महेश गुप्ता, मनीष साहू एवं गुलाब सरोज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी सभासदों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
समारोह के दौरान नगर पंचायत मऊआइमा की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व शॉल पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि निर्मला पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में शत्रु संपत्ति की हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आम कार्यकर्ता भी आगे बढ़कर सभासद, विधायक या सांसद बन सकता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह पटेल, संतोष शुक्ला, उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, तुलसी राम सरोज, ईश्वर चंद्र बिंद, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, जिला मंत्री सुशील त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे
