बाइक सवार की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भट्टपुरवा के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार स्कूल चपरासी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ककराली मजरा ग्राम सभा धुमाई निवासी 34 वर्षीय हीरालाल पुत्र छोटेलाल गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बाइक से विद्यालय ड्यूटी के लिए जा रहे थे।जैसे ही वह बरीपुर गांव के आगे भट्टपुरवा के पास पहुंचे, तभी एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले गए।वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक हीरालाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी प्रीति,पुत्र आदित्य और आर्यन तथा पुत्री मधु का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटी।
