युवा शक्ति संगठन ने पुलवामा के शहीदों को किया याद, दीप प्रज्ज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि

युवा शक्ति संगठन ने पुलवामा के शहीदों को किया याद, दीप प्रज्ज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा

आदर्श सहारा टाइम्स

उरुवा प्रयागराज। शनिवार शाम को युवा शक्ति संगठन द्वारा उरुवा ब्लॉक के अन्तर्गत अमिलिया कलां गांव में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने दीप जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर युवा शक्ति के अध्यक्ष पत्रकार शैलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्‍मू-कश्‍मीर में एक ऐसा आतंकवादी हमला हुआ। जिससे पूरा देश दहल उठा. । इस आत्‍मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए.

चंद्रशेखर भारती ने कहा कि उन जवानों की शहादत की टीस आज भी बरकरार है.। आज भी देश इस दिन को याद कर के रोता है. उन्होंने कहा कि युवाओं को भी आज की दिन की त्रासदी को समझना चाहिए व वैलेंटाइन डे से परे शहीदों के नाम एक दिप प्रज्ज्वलित करना चाहिए.

ये रहें शामिल

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चंद्रशेखर भारती,पवन कुशवाहा ,फूलचंद भारती, ओमशकर भारती , रवि कुशवाहा, झल्लर कुशवाहा, अशोक भारती शैलेश कुमार कुशवाहा , प्रेमशंकर भारती,शैलेश भारती,आलोक,अजित,, अजय कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, , मनीष कुमार आदिवासी , मनीष कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और ग्रामीण लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *