मेजा क्षेत्र में बाइक की जोरदार टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मेजा क्षेत्र में बाइक की जोरदार टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र की कोहड़ार चौकी अंतर्गत बैरहना कोहड़ार गांव में मंगलवार दोपहर बाइक की जोरदार टक्कर से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दरबारी लाल यादव (80) पुत्र स्वर्गीय सहादेव यादव निवासी बैरहना कोहड़ार मंगलवार को करीब दोपहर 2:30 बजे अपने घर के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ार चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, बाइक सवार को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया।
बुजुर्ग की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी राम सवारी यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *