मेजा तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम नीलम उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तहसील दिवस सम्पन्न 

मेजा तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम नीलम उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तहसील दिवस सम्पन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज।  मेजा तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम नीलम उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर दूर-दराज के गांवों से भारी संख्या में फरियादी पहुंचे। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी लगभग 200 शिकायतें दर्ज की गईं।
​एसडीएम नीलम उपाध्याय ने मौके पर मौजूद रहकर एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। आए हुए मामलों में मुख्य रूप से राजस्व (भूमि विवाद), पुलिस, विकास खंड और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।
​मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतें सौंप दीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मेजा तहसील के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *