कोरांव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कोरांव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भागीरथी गेस्ट हाउस में उमड़ी सपाइयों की भीड़, एमएलसी एवं विधायक मानसिंह यादव भी रहे मौजूद

संगठन की मजबूती और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, (प्रयागराज) ।‌कोरांव क्षेत्र के भागीरथी गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं एमएलसी व विधायक मानसिंह यादव की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा पीडीए की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही संगठन को मजबूती मिलती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय बनाकर पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना चाहिए। सम्मेलन में पीडीए की
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं एमएलसी-विधायक मानसिंह यादव की मौजूदगी को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र में पार्टी संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विधायक मेजा संदीप पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल, प्रमोद मिश्र पयासी, राजेश पांडेय, पवन सोनकर, महताब खां सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *