सपाइयों की बैठक, 4 नवंबर की समीक्षा बैठक की बनी रणनीति
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव, प्रयागराज। कोरांव समाजवादी पार्टी कार्यालय कोरांव में सपाइयों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 4 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में होने वाली कार्यकर्ता समीक्षा बैठक की रणनीति बनी।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इंजिनियर जगदीश सिंह यादव महासचिव समाजवादी पार्टी प्रयागराज यमुनापार उपस्थित हुए।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी साथी 4 नवंबर की समीक्षा बैठक को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है।
सोमदत्त पटेल ने कहा कि कोरांव विधानसभा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और पार्टी के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामदेव निडर, लालजी पाल निराला ,सुमन कोल ,महताब खान ,नौशाद अंसारी, रविंद्र जैसल ,सफ़ात अली, राजेश पांडे ,अजय कुशवाहा,राहुल सिंघानिया अजीत पटेल पवन सोनकर अश्वनी पटेल प्रमोद मिश्र पयासी पुष्कर यादव अनीता कोल दीपक पटेल संजय पटेल रामानुज यादव आदि लोग सम्मिलित रहे।
