कोरांव में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

कोरांव में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव,प्रयागराज। कोरांव तहसील में जनगणना में ओबीसी से संबंधित जानकारी शामिल न किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान किया है। मोर्चा की ओर से जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित एक ज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें सरकार से जनगणना में ओबीसी का ऑप्शन/विवरण शामिल किए जाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 14 अगस्त 2026 को सरकार की ओर से जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों की अधिसूचना जारी की गई, लेकिन मोर्चे के अनुसार इसमें ओबीसी का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया था संगठन ने इसे ओबीसी समाज के साथ अन्याय बताते हुए देशभर में आंदोलन का आह्वान किया है। ज्ञापन के मुताबिक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से 31 राज्यों, 563 जिलों और करीब 5000 तहसीलों में आंदोलन चलाने की घोषणा की गई है। आंदोलन के प्रथम चरण में 25 अगस्त 2026 को राष्ट्रव्यापी ज्ञापन तथा दूसरे चरण में 2 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई है।
ज्ञापन में प्रयागराज जिले की कोरांव तहसील को भी प्रस्तावित आंदोलन के दायरे में शामिल किए जाने की बात लिखी गई है। संगठन ने प्रशासन से आंदोलन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और सूचना दर्ज करने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला/तहसील संयोजक की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि ओबीसी समाज की मांग को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पे उपस्थित रहे ।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उप संतोष कुमार मौर्य,लाल जी,अभिषेक मौर्य, वीरेंद्र कुमार,राम अल आदिवासी,अरुण कुमार,संतोष कुमार,अजीत कुमार, एड प्रभाकर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *