अमिलिया कलां में 29 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर ,युवा प्रधान प्रत्याशी शैलेश कुमार कुशवाहा की पहल
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। ग्राम पंचायत अमिलिया कलां में 29 अगस्त 2026 को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्राथमिक विद्यालय मनु का पूरा के पास ग्राम पंचायत सचिवालय में लगेगा।
इस शिविर का आयोजन युवा प्रधान प्रत्याशी शैलेश कुमार कुशवाहा (पत्रकार) और गांव के युवाओं द्वारा करवाया जा रहा है, जिसमें रन्नो देवी आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर की टीम द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। और स्वास्थ्य संबंधी जांच भी होगा।।
शिविर में निःशुल्क आंख जांच, चश्मे के नंबर की जांच, मोतियाबिंद की जांच और कम दाम में चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।
शैलेश कुमार कुशवाहा ने सभी ग्राम वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
