डॉ. मो. शाहिद ने बिना ओपन हार्ट सर्जरी के दो युवतियों के दिल का किया सफल इलाज

डॉ. मो. शाहिद ने बिना ओपन हार्ट सर्जरी के दो युवतियों के दिल का किया सफल इलाज

आयुष्मान भारत योजना के तहत दोनों मरीजों का निःशुल्क हुआ इलाज

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव ,(प्रयागराज)। चिकित्सा जगत में आधुनिक तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यश हॉस्पिटल प्रयागराज ने हृदय उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. शाहिद एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने बिना ओपन हार्ट सर्जरी के दो युवतियों के हृदय का सफल उपचार कर एक नई मिसाल पेश की है। इस सफलता से अस्पताल ने आधुनिक हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का परिचय दिया है।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय एकता और 25 वर्षीय रोशनी बानो हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। दोनों मरीजों को इससे पहले कई बड़े अस्पतालों में दिखाया गया था, जहां चिकित्सकों ने ओपन हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी थी। सर्जरी की सलाह मिलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों के सामने उपचार को लेकर चुनौती थी। ऐसे में यश हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. शाहिद ने आधुनिक चिकित्सा तकनीक के माध्यम से दोनों मरीजों का उपचार करने का निर्णय लिया।
डॉ. मो. शाहिद एवं उनकी टीम ने पीडीए डिवाइस क्लोजर तकनीक के जरिए दोनों युवतियों का सफल उपचार किया। इस आधुनिक प्रक्रिया में पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती और बिना बड़े चीरे के विशेष डिवाइस की सहायता से हृदय की समस्या का उपचार किया जाता है। इस तकनीक से दोनों मरीजों को बड़ी राहत मिली।
*आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी प्रक्रिया निःशुल्क*
इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि दोनों युवतियों का यह जटिल हृदय उपचार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बिल्कुल निःशुल्क किया गया। इससे मरीजों को महंगे उपचार के आर्थिक बोझ से राहत मिली और उन्हें आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *