बूथ-बूथ पहुंची भाजपा, मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान

बूथ-बूथ पहुंची भाजपा, मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान

जिला प्रभारी अनिल सिंह और जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा की मौजूदगी में चला अभियान, अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर दिया गया जोर

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज । भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कोरांव विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी गई है। इसी क्रम में विधानसभा के अयोध्या, कोरांव, लेडियारी, बड़ोखर एवं कोहड़ार मंडलों के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने तथा पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से जिला प्रभारी अनिल सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व जिला महामंत्री ज्ञान नारायण कनौजिया ने भी विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की गतिविधियों में सहभागिता की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष करुद्रेन्द श्रीवास्तव, बबुआन दुबेदी, रामराज सिंह पटेल, राजेश मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभाष पांडेय सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडलों में बूथ स्तर पर संपर्क और संवाद के माध्यम से अभियान को गति देने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *