कोरांव तहसील बार चुनाव 30 अक्टूबर को
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव, प्रयागराज। बार एसोसिएशन तहसील कोरांव का चुनाव आगामी 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा। बताते चले कि मतदान सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और शाम साढ़े 5 बजे से मतगणना शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद पर उमाकांत तिवारी, दिनेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ललन कुमार तिवारी, विजय शंकर मिश्रा, मंत्री पद पर त्रिवेणी प्रसाद यादव और योगेंद्र नाथ द्विवेदी उर्फ राजू दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बालेश्वरी प्रसाद सिंह व श्यामाकांत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार एवं उदित नारायण शुक्ल, उप मंत्री पद पर अशोक कुमार पाण्डेय, बद्रीनारायण पाण्डेय वही कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा के साथ संतोष कुमार कुशवाहा प्रत्याशी हैं। वहीं पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर आनन्द कुमार बिंद एवं विनोद कुमार मिश्रा प्रत्याशी हैं और आय व्यय निरीक्षक पद पर लवकुश पाल के साथ सूर्य नारायण शुक्ल अधिवक्ता संघ कोरांव के चुनाव में शामिल है। उक्त बात की जानकारी निर्वाचन अधिकारी रोहिणी प्रसाद तिवारी, बेचन लाल सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी दादा जीके सिंह, निर्वाचन सचिव श्याम मिश्रा ने देते हुए बताया कि निर्वाचन मंडल द्वारा अंतिम मतदाता सूची में जिन भी अधिवक्ताओं का नाम है उन्हें बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी आई कार्ड या प्रमाणपत्र मतदान के समय लाना आवश्यक है।
