कोरांव क्षेत्र में दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक संपन्न

कोरांव क्षेत्र में दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक संपन्न

डीसीपीसी एवं पुलिस बल के साथ पीस कमेटी की हुई बैठक

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज । कोरांव तहसील अंतर्गत आज दिनांक 7 अक्टूबर सन 2026 को दुर्गा पूजा दशहरा के पावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक एसडीएम तहसील कोरांव ठाकुर प्रसाद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई जिसमें जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण को थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के आदेशानुसार थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्र देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल एवं डीसीपीसी बालेन्टियर तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने पीस कमेटी की बैठक में पूजा पंडाल झांकियां लाइट पानी की व्यवस्था तथा जाम की व्यवस्था इत्यादि कार्यों के उपलक्ष्य में चर्चा की गई जिसमें बिजली विभाग के एसडीओ भी उपस्थित रहे । सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम संगठन मंत्री सफात अली शाह संतोष कुमार जायसवाल राजू पासवान चंद्र प्रकाश सिंह अंकित कुमार कुशवाहा अवनीश नारायण चिरौंजी लाल,संभ्रान्त व्यक्ति मनी राम शुक्ला,अखिलेश जायसवाल, अंजनी कुमार(अट्टु)शैलेश सिंह(शैलू),ऋतिक केशरी,विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *