डॉ. अरविन्द सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. अरविन्द सिंह एडवोकेट का जन्मदिन मेला रेस्टोरेंट में बड़े ही र्श सहारा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डीके सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. फारूकी, डॉ. विपिन सिंह, एडवोकेट मिलन सोनकर, संजीव कुमार पटेल, विमल जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने चेयरमैन डॉ. अरविन्द सिंह को बुके एवं उपहार भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डीके सिंह ने प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत के सभी पदाधिकारियों एवं मीडिया के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
