VVF का होगा निःशुल्क ऑपरेशन, 20 दिसंबर तक सुकृत अस्पताल कोरांव में मिलेगी सुविधा,डॉ. सोनी कुशवाहा

VVF का होगा निःशुल्क ऑपरेशन, 20 दिसंबर तक सुकृत अस्पताल कोरांव में मिलेगी सुविधा,डॉ. सोनी कुशवाहा

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज। कोरांव सुकृत अस्पताल कोरांव में 20 दिसंबर तक वीवीएफ के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे।
सुकृत अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ *डॉ. सोनी कुशवाहा (MBBS, MS, FCLS)* ने बताया कि सामाजिक संकोच और जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं इस समस्या को छिपा लेती हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। जबकि सही समय पर पहचान और आधुनिक सर्जरी से महिला को सामान्य और सम्मानजनक जिंदगी वापस मिल सकती है।

क्या है वीवीएफ ?

वीवीएफ में मूत्राशय और योनि के बीच एक अनचाहा रास्ता बन जाता है। इसके कारण पेशाब लगातार रिसने लगता है और महिला का पेशाब पर नियंत्रण खत्म हो जाता है।

*प्रमुख कारण*

– लंबे समय तक प्रसव पीड़ा
– प्रसव के दौरान ऑपरेशन से मूत्राशय में चोट
– बच्चेदानी निकालने की सर्जरी के दौरान चोट
– पेल्विक कैंसर के उपचार में रेडियोथेरेपी

*प्रमुख लक्षण*

– लगातार पेशाब का रिसाव होना
– दिन-रात कपड़े गीले रहना
– त्वचा में जलन और खुजली
– बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होना
– दुर्गंध और असहजता के कारण मानसिक परेशानी

*इलाज संभव है*

डॉ. सोनी कुशवाहा ने बताया कि कुछ छोटे और नए फिस्टुला कैथेटर से ठीक हो सकते हैं, जबकि अधिकांश मामलों में सर्जरी की जरूरत होती है। सही जांच, सही सर्जिकल तकनीक और ऑपरेशन के बाद देखभाल से अधिकांश मरीजों को काफी लाभ मिलता है।

*क्या-क्या मिलेगा निःशुल्क ?*

जांच रिपोर्ट एवं चिकित्सकीय मूल्यांकन अनुकूल पाए जाने पर —
– वीवीएफ का ऑपरेशन निःशुल्क
– ऑपरेशन के बाद 7 दिन तक की सभी आवश्यक दवाएं निःशुल्क

डॉक्टर की सलाह

गर्भावस्था में नियमित जांच कराएं, सुरक्षित संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता दें। प्रसव या बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद लगातार पेशाब निकलने की समस्या को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।

याद रखें – वीवीएफ छिपाने की नहीं, समय पर इलाज कराने की समस्या है।

स्थान : सुकृत अस्पताल, कोरांव
विशेषज्ञ : डॉ. सोनी कुशवाहा (MBBS, MS, FCLS)
अंतिम तिथि :20 दिसंबर तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *