पूर्व चेयरमैन नरसिंह केशरी के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

पूर्व चेयरमैन नरसिंह केशरी के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

नगर पंचायत कोरांव में ढोल-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

सहारा संदेश टाइम्स

कोरांव (प्रयागराज) । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने कोरांव विधानसभा दौरे के दौरान नगर पंचायत कोरांव के पूर्व चेयरमैन नरसिंह केशरी के आवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने ढोल-बाजे की गूंज के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल की थाप और स्वागत के उत्साह से आवास परिसर का माहौल उत्सवमय नजर आया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन नरसिंह केशरी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की तथा जलपान ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री के आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। ढोल-बाजे के साथ हुए स्वागत के दौरान लोगों ने उनका अभिनंदन किया। आवास पर कुछ समय रुकने के बाद मंत्री ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की।
इस मौके पर विधायक राजमणि कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, संजय पटेल, मंजेश केशरी, विधायक पीआरओ अखण्ड पांडेय, सभासद राजकुमार केशरी, सभासद प्रतिनिधि निशांत केशरी, विजय जायसवाल, सभासद मुस्तफा गांधी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *