हर जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा संकल्प – डॉ. धर्मेंद्र कोल

हर जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा संकल्प – डॉ. धर्मेंद्र कोल

बार एसोसिएशन कोरांव में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कराई जांच

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज। तहसील कोरांव स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करते हुए जरूरत के अनुसार लोगों को उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
शिविर के दौरान बंधु श्याम मेडिकेयर सेंटर एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार कोल ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें उचित उपचार के लिए चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी और कार्य की व्यस्तता के चलते लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, जबकि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना बेहद जरूरी है। जागरूकता और नियमित जांच के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन आगे भी निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और उचित चिकित्सकीय सलाह मिल सके। बार एसोसिएशन कोरांव के अध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा एवं मंत्री योगेंद्र नाथ द्विवेदी उर्फ राजू दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के आयोजक बार एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अधिवक्ता गणेश प्रसाद मिश्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *